प्रतापगढ़: सायरन बजते ही पूरे जिले में हुआ ब्लैकआउट, मॉक ड्रिल के तहत प्रशासन की सख्त निगरानी
प्रतापगढ़ जिले में नागरिक सुरक्षा तैयारियों को परखने के लिए गुरुवार रात 8:15 बजे सायरन बजते ही ब्लैकआउट किया गया। यह ब्लैकआउट पूरे जिले में प्रभावी रहा। इस दौरान घरों, दुकानों और सभी प्रकार की इमारतों की लाइटें पूरी तरह बंद करवाई गईं, वहीं सड़कों पर चल रहे वाहनों की लाइटें भी बंद कर ट्रैफिक को रोक दिया गया। मॉक ड्रिल के दौरान पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों