माण्डल: मांडल में रेलवे ट्रैक पर मिले युवक के शव की पहचान, फैक्ट्री से लौटते समय ट्रेन की चपेट में आया
मांडल (भीलवाड़ा)। मांडल थाना क्षेत्र में मांडल से धुवाला के बीच देवरिया फाटक के पास OHE पोल संख्या 116/15 और 116/16 के बीच रेलवे ट्रैक पर मिले युवक के शव की पहचान हो गई है। पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान पवन कुमार (25) पुत्र महीपाल सिंह कुशवाह, निवासी जिला फर्रुखाबाद (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है।