घोड़ाडोंगरी: विधायक गंगा उइके ने सांसद दर्शन सिंह चौधरी को जन्मदिन की बधाई दी, किसानों के हित में उनके समर्पण की सराहना
घोड़ाडोंगरी विधानसभा क्षेत्र की विधायक गंगा उइके ने मध्य प्रदेश भाजपा किसान मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं नर्मदापुरम-नरसिंहपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद दर्शन सिंह चौधरी को जन्मदिन के अवसर पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने सांसद के स्वस्थ, सुखी, प्रसन्न और दीर्घायु जीवन की कामना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए मां नर्मदा से प्रार्थना की।