पटना ग्रामीण: पटना डीएम डॉक्टर चंद्रशेखर सिंह ने पटना कॉलेज के छात्रावास का निरीक्षण किया
पटना डीएम डॉक्टर चंद्रशेखर सिंह ने रविवार शाम करीब 4:00 बजे पटना कॉलेज के जैक्शन और मिंटो छात्रावास का निरीक्षण किया और वहां के छात्रों और शिक्षकों से सुझाव भी प्राप्त किया। दरअसल मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने द्वारा प्रगति यात्रा के दौरान विश्वविद्यालय और महाविद्यालयों के सभी छात्रावासों को बेहतर और सुविधाजनक बनाने की घोषणा की गई है।