पटना ग्रामीण: नूरुद्दीनगंज घाट के पास कूपन, लॉटरी और गेसिंग खेलने के आरोप में 13 लोग हिरासत में
मालसलामी थाना क्षेत्र के नूरुद्दीनगंज घाट के समीप रविवार को कूपन, लॉटरी एवं गेसिंग कराए जाने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने 13 लोगों को हिरासत में लिया है। रविवार शाम करीब 5:30 बजे मामले की जानकारी SDPO पटना सिटी 2 गौरव कुमार ने दी है। पुलिस ने मौके से एक स्कूटी, कुछ कूपन, कैलकुलेटर और 7 मोबाइल बरामद किया है।