पटना ग्रामीण: राजद कार्यालय पहुंचे पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव, बाबा बागेश्वर को बताया देशद्रोही
रविवार की शाम 5:00 बजे पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव राजद कार्यालय पहुंचे। मीडिया से बातचीत के दौरान तेज प्रताप यादव ने कहा कि बागेश्वर बाबा फेल्योर बाबा है। कुंभ में इतनी घटनाएं हुई, उन्होंने पहले भविष्यवाणी क्यों नहीं की। कुंभ में नहीं नहाने वालों को देशद्रोही बताए जाने पर तेज प्रताप यादव ने कहा कि बाबा बागेश्वर खुद देशद्रोही है।