दतिया नगर: उपरांय क़े पूर्व सरपंच ने समर्थकों के साथ भाजपा की सदस्यता ली
दतिया। विधानसभा उपचुनाव से पहले दतिया में भारतीय जनता पार्टी का जनाधार लगातार मजबूत होता नजर आ रहा है। ग्राम उपराय के पूर्व सरपंच एवं क्षेत्र के प्रभावशाली जनप्रतिनिधि छत्रसाल दांगी ने आज अपने सैकड़ों समर्थक कार्यकर्ताओं के साथ वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।