पटना ब्रेकिंग: फुलवारीशरीफ थाने के 8 पुलिसकर्मी निलंबित, 11 लाख रुपए लेकर आरोपी को छोड़ने का आरोप
दो लोगों को अवैध तरीके से छोड़ने और पैसे के लेन-देन का मामला
* फुलवारीशरीफ थाने में दो व्यक्तियों को कथित रूप से अवैध तरीके से छोड़ने और पैसे के लेन-देन के मामले में बड़ी कार्रवाई हुई है।
* प्रथम दृष्टया मामले में फुलवारीशरीफ थाने के 8 पुलिस पदाधिकारियों और कर्मियों की संलिप्तता सामने आई है।
* सभी 8 पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है।
* इनके खिलाफ विभागीय अनुशासनिक कार्रवाई भी शुरू की जा रही है।
* मामले में कुछ स्थानीय लोगों की संलिप्तता भी सामने आई है। उनकी भूमिका की जांच की जा रही है।
* पुलिस की ओर से प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।