टीकमगढ़: जिला अस्पताल में जमालुद्दीन पिटाई केस: युवती का खुलासा- छेड़छाड़ नहीं हुई, परिजनों ने किया ये सब!
जमालुद्दीन पिटाई मामले में अब नया मोड़ सामने आया है। जिस युवती के साथ छेड़छाड़ की बात कही जा रही थी, उसने मीडिया के सामने आकर साफ किया कि उसके साथ कोई छेड़छाड़ नहीं हुई।युवती ने बताया कि वह सिर्फ अस्पताल में इलाज कराने आई थी और उपचार के बाद वहां से चली गई थी। उसके जाने के बाद परिजनों ने जमालुद्दीन को निशाना बनाया और पूरे मामले को छेड़छाड़ का रूप दे दिया।