चास: बोकारो में अवैध बालू कारोबार पर पुलिस का शिकंजा, दो ट्रैक्टर मालिक गिरफ्तार
Chas, Bokaro | Jun 30, 2026 बोकारो में अवैध बालू खनन और परिवहन के खिलाफ बोकारो पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। बालीडीह थाना कांड संख्या 292/24 और 203/25 के अनुसंधान में पुलिस ने अवैध बालू ढुलाई में लगे दो ट्रैक्टर मालिकों को गिरफ्तार कर मंगलवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया।