झारखंड में 6 DTO (जिला परिवहन पदाधिकारियों) का तबादला, परिवहन विभाग ने जारी की नई पोस्टिंग सूची
रांची: झारखंड सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से राज्य के छह जिला परिवहन पदाधिकारियों (DTO) का तबादला कर दिया है। परिवहन विभाग ने इस संबंध में अधिसूचना जारी करते हुए अधिकारियों की नई पदस्थापना की जानकारी दी है।
जारी आदेश के अनुसार, शंकर चार्य समाद को सरायकेला-खरसावां से स्थानांतरित कर गढ़वा का जिला परिवहन पदाधिकारी नियुक्त किया गया है। वहीं गोपी उरांव को गढ़वा से स्थानांतरित कर सरायकेला-खरसावां का जिला परिवहन पदाधिकारी बनाया गया है।
इसी प्रकार कंकन कुमारी दुग्गालिया को गोड्डा से हजारीबाग भेजा गया है, जबकि संतोष कुमार चौधरी को हजारीबाग से गोड्डा का जिला परिवहन पदाधिकारी बनाया गया है।
इसके अलावा दिलीप कुमार का तबादला पूर्वी सिंहभूम से चतरा किया गया है। वहीं महेश्वरी प्रसाद यादव को चतरा से स्थानांतरित कर प�