समाज कल्याण पदाघिकारी ने बरकट्ठा में आंगनबाड़ी केंद्रों का किया निरीक्षण, मौके पर मौजूद रही कई सेविकाएं
हजारीबाग जिला समाज कल्याण पदाधिकारी शिप्रा सिन्हा ने बरकट्ठा के आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण कर सरकारी योजनाओं की समीक्षा की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
बरकट्ठा: हजारीबाग जिला समाज कल्याण पदाघिकारी शिप्रा सिन्हा ने बरकट्ठा के विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण किया. शनिवार को उन्होंने बरकट्ठा परियोजना अन्तर्गत हरिजन टोला ऑगनबाड़ी केंद्र अलपिटो, सलैया अडवार आंगनबाड़ी केंद्र समेत सलैया पंचायत के अन्य केंद्र का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने केंद्र में बच्चों की उपस्थिति और बच्चों को दी जाने वाली पोषाहार संबंधी जानकारी लेते हुए आवाश्यक दिशा निर्देश दिया.
निरीक्षण के पश्चात शिप्रा सिन्हा ने बाल विकास परियोज़ना कार्यालय बरकट्ठा में अधिकारी एवं सेविकाओं के साथ बैठक की. जिसमें मुख्य रूप से प्रधानमंत्री मातृ वं