छतरपुर: अमलतास कॉलोनी के पास महिला की गला रेतकर हत्या, मौके पर पहुंचे एसपी रजत सकलेचा
छतरपुर सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत बच्चा जेल के पास अमलताश कॉलोनी के बगल में एक महिला की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।मृतिका की पहचान मालती प्रजापति निवासी थरा गांव के रूप में हुई है।इस घटना की जानकारी आज 17 अगस्त रात करीब 9:00 बजे छतरपुर एसपी रजत सकलेचा ने दी है।