उज्जैन शहर: अभिनेता अतुल सपत्नीक महाकाल पहुंचे, की पूजा-अर्चना और लिया आशीर्वाद
अभिनेता अतुल श्रीवास्तव शनिवार को श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे और भगवान महाकाल के दर्शन किए। दर्शन के बाद दोपहर 2 बजे उन्होंने कहा कि मंदिर में आकर उन्हें अद्भुत ऊर्जा और स्फूर्ति का अनुभव हुआ। उन्होंने नंदी जी के पास बैठकर शांतिपूर्वक दर्शन किए और आरती का आनंद लिया। भावुक होकर उन्होंने बताया कि उनकी आँखें नम हो गईं। मंदिर की व्यवस्थाओं की सराहना कि।