जायल: सिलारिया गांव में खाटू बड़ी थाना पुलिस ने अवैध गांजे की खेती पकड़ी, 60 पौधे किए ज़ब्त व एक आरोपी गिरफ्तार
Jayal, Nagaur | Dec 15, 2024 नागौर जिले के जायल विधानसभा क्षेत्र के सिलारिया गांव में रविवार को अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अवैध गांजे की खेती पकड़ी। इस दौरान पुलिस ने एक खेत से साठ अवैध गांजे के पौधे जब्त करते हुए खेत मालिक आरोपी रामकिशोर को गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि नागौर एसपी के निर्देशन में मुखबिर की सूचना मिलने पर कारवाई को अंजाम दिया गया।