जायल: जायल विधायक व राज्य मंत्री मंजू बाघमार ने किया उदयपुर का दौरा, विभिन्न कार्यक्रमों में की शिरकत
Jayal, Nagaur | Dec 14, 2024 जायल विधायक व राज्य मंत्री मंजू बाघमार आज शनिवार को उदयपुर के दौरे पर रही। इस दौरान उदयपुर में राज्य सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित कार्यक्रम महिला सम्मेलन में भाग लिया। वहीं कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी सहित जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।