जायल: खाटू बड़ी थाना पुलिस ने वाहन चोरी के मामले में 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार, 9 मोटरसाइकिलें की जब्त
Jayal, Nagaur | Dec 13, 2024 नागौर जिले के जायल की खाटू बड़ी थाना पुलिस ने आज शुक्रवार को वाहन चोरी के प्रकरण में कारवाई करते हुए दो आरोपी दिनेश व सहदेव को गिरफ्तार किया। वहीं उनके कब्जे से नौ चोरी की मोटरसाइकिले भी पुलिस ने जब्त की है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को बरसुना गांव से गिरफ्तार किया। आरोपी अपने नशे की आदत व शौक मौज के लिए चोरियां करते हैं।