जायल: नागौर के प्रभारी मंत्री कन्हैयालाल चौधरी जायल के दौरे पर, विभिन्न कार्यक्रमों में रहे शामिल
Jayal, Nagaur | Dec 13, 2024 नागौर के प्रभारी मंत्री कन्हैयालाल चौधरी आज शुक्रवार को जायल के दौरे पर रहे। इस दौरान जायल में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में उन्होंने शिरकत की। वहीं जायल के रोल,तरनाऊ,फरडौद जगह जगह स्थानीय लोगों ने नागौर प्रभारी मंत्री का स्वागत किया। इस दौरान प्रभारी मंत्री कन्हैयालाल चौधरी ने आमजन की समस्या भी सुनी।