जायल: जायल विधानसभा क्षेत्र में पांच नए आंगनबाड़ी केंद्रों का हुआ उद्घाटन
Jayal, Nagaur | Dec 14, 2024 नागौर जिले के जायल विधानसभा क्षेत्र में आज शनिवार को पांच नये आंगनबाड़ी केंद्रों का उद्घाटन किया गया। इस दौरान राज्य सरकार की मंत्री व जायल विधायक मंजू बाघमार के अथक प्रयासों से जायल विधानसभा के लूणसरा, सोनेली, सोमणा,छापडा,धानणी गांवों में नये आंगनबाड़ी केंद्रों का आज शनिवार को प्रशासनिक अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में उद्धघाटन किया गया।