गढ़ी: परतापुर कस्बे मे ईद अल अदहा पर बोहरा समाज की पहल: भीषण गर्मी में राहगीरों को पिलाई छाछ*
Garhi, Banswara | May 26, 2026 परतापुर से मंगलवार दोपहर 1 बजे एक खूबसूरत खबर सामने आई है। आज मंगलवार को ईद अल अदहा के मुबारक मौके पर भीषण गर्मी को देखते हुए बोहरा समाज ने इंसानियत की मिसाल पेश की हे। सैयदना साहब के आदेश पर परतापुर बोहरा समाज ने बुरहानी गार्ड के माध्यम से राहगीरों के लिए ठंडी छाछ वितरण का इंतजाम किया। चिलचिलाती धूप में गुजरने वाले लोगों को ठंडी छाछ पिलाकर गर्मी से राहत दी।