मिर्ज़ापुर: पड़रा रवीनाथपुर में विपक्षियों ने घर की बाउंड्री तोड़ी, पीड़िता ने एसपी से न्याय की गुहार लगाई
देहात कोतवाली क्षेत्र के पड़रा रविनाथपुर गांव में घर की बाउंड्री तोड़ने का मामला। पीड़ित महिला ने एसपी को पत्र सौंपकर विपक्षियों पर कड़ी कार्रवाई करने की गुहार लगाई है। पीड़ित भगमानी ने बताया कि विपक्षी घर पर चढ़ आए और लाठी डंडे से हमला कर दिया। गाली देते हुए ईंट पत्थर चलाने लगे। बाउंड्री तोड़ दिए। शिकायत के बावजूद देहात कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई नहीं की है।