मिर्ज़ापुर: बदलूपुर बरपेटा गांव के पीड़ितों ने एसपी को सौंपा ज्ञापन, विपक्षियों पर कार्रवाई की लगाई गुहार
जिगना थाना क्षेत्र के बदलूपुर बरबटा गांव के पीड़ितों ने मंगलवार की दोपहर 1:00 बजे एसपी कार्यालय पहुंचकर एसपी को पत्र सौंपा। विपक्षियों पर कड़ी कार्रवाई करने की गुहार लगाई।पीड़ित राम छबीले ने बताया कि 12 में 2025 की सुबह 5:30 बजे के करीब विपक्षी एक राय होकर घर पर चढ़ गाली गलौज करने लगे। मां ने जब मना किया तो हाथ में लाठी डंडा और सरिया लिए सभी ने हमला कर दिया।