बलरामपुर: विश्व हृदय दिवस पर बलरामपुर के स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का विधायक ने किया उद्घाटन
विश्व हृदय दिवस पर मॉर्निग वॉक के समय स्टेडियम बलरामपुर में स्वास्थ्य विभाग द्वारा जांच कैंप लगाया गया।वरिष्ठ चिकित्सकों द्वारा आयोजित मेडिकल जांच कैम्प का उद्घाटन विधायक कैलाश नाथ शुक्ला ने किया।कैम्प में विधायक कैलाश नाथ शुक्ला ने अपना बी पी एवम् शुगर लेवल की जांच करवाई। इस अवसर पर बड़ी संख्या में मार्निंग वॉक में आने वालों लोगों ने अपनी जांच कराई।