बलरामपुर: सीएमओ ने नौशहरा में टीकाकरण सत्र का किया निरीक्षण, कहा- गर्भवती महिलाओं और बच्चों का टीकाकरण जरूरी है
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ मुकेश कुमार रस्तोगी ने बलरामपुर शहर के नौशहरा में आयोजित शहरी टीकाकरण का निरीक्षण किया। निरीक्षण के समय एएनएम शालेंद्री राय टीकाकरण करते हुए उपस्थित रहीं, निरीक्षण के समय तक एएनएम शालेंद्री राय द्वारा कुल 10 बच्चों तथा 04 गर्भवती महिला का टीकाकरण किया गया था। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने एएनएम शालेंद्री राय को निर्देशित किया।