बलरामपुर: एमएलके कॉलेज में साइबर अपराध, भारत में मुद्दे, चुनौतियां एवं सुरक्षा विषय पर राष्ट्रीय सेमिनार का आयोजन किया गया
एमएलके कॉलेज सभागार में साइबर अपराध के मुद्दे चुनौतियां एवं सुरक्षा विषय पर राष्ट्रीय सेमिनार का आयोजन किया गया।राष्ट्रीय सेमिनार में दिल्ली, जम्मू कश्मीर एवं प्रदेश के विभिन्न विश्वविद्यालय के वक्ताओं ने भाग लिया। सेमिनार में साइबर अपराध के प्रकार एवं होने वाले कारण आदि पर चर्चा करते हुए इसके सुरक्षा पर जानकारी देते हुए चर्चा किया गया।