बलरामपुर: सीएमओ डॉ. मुकेश कुमार रस्तोगी ने नगरीय हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर का किया निरीक्षण
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ मुकेश कुमार रस्तोगी ने बलरामपुर शहर में स्थित नगरीय हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर अचलापुर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के समय नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र की नोडल अधिकारी डॉ मीनाक्षी चौधरी भी मौजूद रहीं। सीएमओ ने डॉ मीनाक्षी चौधरी को निर्देशित किया की नगरीय हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर अचलपुर में सभी आवश्यक सुविधा उपलब्ध रहनी चाहिए