बिहार: केवई गांव में संदिग्ध हालत में अधेड़ का शव बरामद, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
Bihar, Nalanda | Apr 14, 2026 इस्लामपुर थाना क्षेत्र के केवई गांव के समीप सोमवार कि देर रात एक अधेड़ व्यक्ति का शव संदेहास्पद स्थिति में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक के सिर और पैर में गंभीर चोट के निशान पाए गए हैं, जिससे परिजन हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका जता रहे हैं।मृतक की पहचान हरसैनी गांव निवासी स्वर्गीय नंदू रावत के 56 वर्षीय पुत्र अमरेंद्र कुमार के रूप में की गई है। व