सेन्हा: राष्ट्रहित के लिए डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान सदैव प्रेरणादायी रहेगा,भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य ओमप्रकाश सिंह।
लोहरदगा बक्सीदीपा स्थित भाजपा जिला कार्यालय में मंगलवार दोपहर 1: 30 बजे डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 73वीं पुण्यतिथि बलिदान दिवस के रूप में भाजपा जिलाध्यक्ष अजय कुमार पंकज की अध्यक्षता में श्रद्धापूर्वक मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. मुखर्जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देने के साथ हुई।