घोड़ाडोंगरी: सांदपानि विद्यालय में जन्माष्टमी पर दिखा उत्साह, नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मटकी फोड़ प्रतियोगिता में बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा
शुक्रवार को भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर घोड़ाडोंगरी क्षेत्र के सांदपानि विद्यालय में धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया। सुबह करीब 10 बजे विद्यालय प्रांगण में भव्य मटकी फोड़ प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता को लेकर विद्यार्थियों में खासा उत्साह देखने को मिला। विद्यालय परिसर को आकर्षक ढंग से सजा