बीकानेर में एसीबी का ट्रैप,
-पावर ग्रिड के डिप्टी जनरल मैनेजर को रिश्वत लेते पकड़ा
-कार्य को सुचारू रूप से चलने देने की एवज में ठेकेदार को किया जा रहा था परेशान
बीकानेर। ए.सी.बी. मुख्यालय के निर्देश पर ए.सी.बी. चौकी बीकानेर एसयू इकाई द्वारा गुरुवार को कार्रवाई करते हुए आरोपी देवेश कुमार सिंह डिप्टी जनरल मैनेजर पावरग्रिड कार्पोरेशन ऑफ इन्डिया लिमिटेड बीकानेर डिवीजन को 90 हजार रुपए की रिश्वत राशि लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की अतिरिक्त महानिदेशक स्मिता श्रीवास्तव ने बताया कि ए.सी.बी. चौकी बीकानेर एसयू को एक शिकायत इस आशय की मिली कि परिवादी की फर्म द्वारा बिजली लाईन बिछानी वाली जगह पर फांउडेशन एवं अर्थिग वर्क के कार्य को सुचारू रूप से चलने देने के एवज में आरोपी देवेश कुमार सिंह डिप्टी जनरल मैनेजर द्वारा एक लाख रूपये रिश्वत की मांग कर परेशान किया जा रहा है। जिस पर सत्यापन करवाया गया तो 90 हजार रूपये देना तय �
Bikaner, Bikaner | Jul 16, 2026