बिजनौर: बिजनौर में सेंट मैरी चौराहे के नजदीक व्यापारी की हुई हत्या का पुलिस ने किया खुलासा 5 आरोपी गिरफ्तार
Bijnor, Bijnor | Jun 2, 2024 बिजनौर में 29 मई शाम करीब 8:00 बजे नजीबाबाद मार्ग स्थित सेंट मैरी चौराहे के पास सुशील नाम की एक व्यापारी की हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पुलिस ने हत्या में शामिल पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार हुए अभियुक्त का नाम वसीम,अतुल, नईमुद्दीन, शुभम चौधरी, अरनव तोमर है। फिलहाल गिरफ्तार हुए अभियुक्त को पुलिस द्वारा जेल भेज दिया गया।