बिजनौर: बिजनौर में पुलिस ने मिट्टी का खनन कर रहे ओवरलोड डंपर को पकड़ा
Bijnor, Bijnor | Jun 2, 2024 बिजनौर में पुलिस ने उच्च अधिकारियों के आदेश पर कार्यवाही करते हुए मिट्टी के खनन में शामिल ओवरलोड डंपर को पकड़ा है। बिजनौर थाना कोतवाली शहर क्षेत्र में लगातार इन डंपरों से अवैध खनन किया जा रहा है। मिट्टी के अवैध खनन से सड़क पर धूल हवा में उड़ती है। जिससे राहगीरों को भारी परेशानी होती है। इस मामले में पुलिस आगे की कार्यवाही में जुटी हुई है।