बिजनौर: गांव नवादा तुल्ला के पास बाइक और कार की टक्कर में बाइक सवार एक युवक की मौत
Bijnor, Bijnor | Jun 1, 2024 बिजनौर के हल्दौर थाना क्षेत्र में स्थित गांव नवादा तुल्ला के पास बाइक और कार की भीषण टक्कर हो गई। हादसे में बाइक पर सवार एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक युवक के शव को सील करके पोस्टमार्टम के लिए बिजनौर जिला मोर्चरी भेज दिया। घटना को लेकर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है