बिजनौर: बिजनौर में 4 जून को होने वाली मतगणना को लेकर जिला प्रशासन ने सभी तैयारियां की पूरी, डीएम ने दी जानकारी
Bijnor, Bijnor | Jun 2, 2024 बिजनौर मे सामान्य निर्वाचन 2024 की 4 जून को मतगणना होनी है। जिसको लेकर जिला प्रशासन की सभी तैयारियां लगभग पूरी हो गई है। प्रत्येक काउंटिंग रूम में 14 टेबल लगाए गए हैं। मतगणना में लगभग डेढ़ हजार कर्मचारी ड्यूटी में शामिल रहेंगे और सभी मतगणना स्थलों पर सीसीटीवी कैमरे से निगरानी रखी जाएगी डीएम अंकित कुमार अग्रवाल ने इस मामले में जानकारी दी है।