बिजनौर: बिजनौर एसपी ने वेयरहाउस पहुंचकर स्ट्रांग रूम के आउटर कॉर्डन का किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
Bijnor, Bijnor | Jun 2, 2024 बिजनौर एसपी नीरज कुमार जादौन ने नजीबाबाद मार्ग स्थित वेयरहाउस पहुंचकर स्ट्रांग रूम के आउटर कॉर्डन का निरीक्षण किया है। निरीक्षण के दौरान वहां की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। तथा वहां लगे सीसीटीवी कैमरे को भी चेक किया गया। और ड्यूटी में लगे पुलिस कर्मियों को ड्यूटी के प्रति सतर्क रहने के लिए प्रेरित किया गया।