नैनीताल: बजून अक्सो गैरोखेत क्षेत्र में अतिवृष्टि के दौरान पहाड़ी से गिरे मलबे में दबे दो वाहन, एक आवासीय घर में भी घुसा मलबा
12 व 13 सितंबर को हुई भारी बारिश के दौरान बजून- अक्सों गैराखेत मार्ग में विगत रात्रि आये मलवे में दो दुपहिया वाहन दब गए और एक रिहायशी मकान में मलवा घुस गया। मलवे में दबे वाहनों का पता नहीं चल सका है।अधौड़ा के ग्रामीणों ने बताया कि इस मार्ग में बजून गांव के तोक दुदिला के ऊपर जीरो प्वाइंट के पास विगत दिवस मलवा आने से सड़क बन्द थी।