नैनीताल: हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के विभिन्न पदों के लिए बार सभागार में हुए मतदान,1282 में से 773 लोगों ने किया मतदान
HC बार एसोसिएशन के विभिन्न पदों के लिये शुक्रवार को हुए मतदान में 1282 में से 773 यानी 60 फीसदी अधिवक्ताओं ने मतदान किया।इसमें से 51 अधिवक्ता गुरुवार को ही बैलेट पेपर के जरिये मतदान कर चुके थे।भारी बारिश के कारण कम मतदान हुआ । मतदान के बाद देर रात तक मतगणना जारी थी।मुख्य निर्वाचन अधिकारी वीरेंद्र सिंह अधिकारी की मौजूदगी में सुबह 9 बजे से शायं 4 बजे तक हुए।