नईसराय: नई सराय में कांग्रेस पदाधिकारियों ने लोगों को मेलोडी खिलाई, कहा- 'मेलोडी खाओ, खुद जान जाओ'
सरकार द्वारा डीजल पेट्रोल पर बढ़ाए गए दामों के कारण हुई महंगाई में बढ़ोतरी के विरोध में कांग्रश पदाधिकारियों ने शुक्रवार शाम 8 बजे अनोखा प्रदर्शन किया। इस दौरान फिलिंग सेंटर पर डीजल पेट्रोल लेने आए ग्राहकों को मेलोडी खिलाकर उनसे महंगाई को लेकर चर्चा की। ब्लॉक अध्यक्ष शिशुपाल रघुवंशी ने बताया कि महंगाई के कारण आम जनता की कमर टूट गई है।