ज्ञानपुर: जिला पंचायत सभागार ज्ञानपुर में पुस्तक प्रदर्शनी का हुआ शुभारंभ, औराई विधायक दीनानाथ भाष्कर रहे मौजूद
भदोही में स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा के अवसर पर जिला पंचायत सभागार ज्ञानपुर शनिवार को दोपहर लगभग 12 बजे विकास व पुस्तक प्रदर्शनी का शुभारंभ हुआ। जिला पंचायत अध्यक्ष अनिरुद्ध त्रिपाठी, औराई विधायक दीनानाथ भाष्कर और भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक मिश्रा ने संयुक्त रूप से प्रदर्शनी का उद्घाटन किया।