ज्ञानपुर: ज्ञानपुर में मीडिया से रूबरू हुए पूर्व मंत्री भाजपा नेता रंगनाथ मिश्रा, ईडी से मिली राहत पर दिया बयान
आय से अधिक संपत्ति मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) से राहत मिलने के बाद पूर्व मंत्री और भाजपा नेता रंगनाथ मिश्रा अपने राजनीतिक क्षेत्र भदोही आए जहां भाजपा नेताओं और उनके समर्थकों ने उनका स्वागत किया। इस दौरान पत्रकारों से बात करते हुए रंगनाथ मिश्रा ने कहा की पूर्व विधायक माफिया विजय विजय मिश्रा के इशारे पर समाजवादी पार्टी सरकार ने उन्हें फर्जी फंसाया।