ज्ञानपुर: गोपीगंज कोतवाली क्षेत्र के झिलिया पुल में सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की हुई मौत
भदोही जिले के गोपीगंज कोतवाली क्षेत्र के झीलिया पुल के पास सड़क हादसे में 28 वर्षीय बाइक सवार की सड़क हादसे में मौत हो गई। यह घटना शुक्रवार को शाम पांच बजे के आस पास की है। स्थानीय लोगों की सूचना में युवक को एंबुलेंस से जिला अस्पताल लाया गया जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। रात आठ बजे जिला अस्पताल पहुंचे रिश्तेदारों ने मृतक का नाम पवन यादव बताया है।