पीरो: पीरो में बनने वाली फोरलेन परियोजनाओं पर डीएम ने सख्त निर्देश दिए, काम में तेजी लाने का आदेश
Piro, Bhojpur | Apr 7, 2026 जिलाधिकारी तनय सुल्तानिया की अध्यक्षता में मंगलवार को ज़ूम के माध्यम से एनएच-119A फोरलेन परियोजना की प्रगति की समीक्षा की गई। बैठक में सासाराम व पटना इकाई द्वारा चल रहे कार्यों का जायजा लिया गया। समीक्षा के दौरान नोटिस तामिला, 3G प्राक्कलन स्वीकृति, एनओसी और भूमि अधिग्रहण से जुड़े लंबित मामलों पर चर्चा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया।