भितरवार: वार्ड क्रमांक 5 में शासकीय जमीन पर कांग्रेस नेता कर रहा था निर्माण कार्य प्रशासन ने रुकवाया
नगर के वार्ड क्रमांक 5 में करोड़ों रुपए की बेस कीमती लगभग एक बीघा भूमि पर कांग्रेस नेता द्वारा अपने हक की जमीन बात कर उस पर निर्माण कार्य किया जा रहा था। जानकारी के बाद स्थानीय वार्ड के पार्षद जितेंद्र परिहार मौके पर पहुंचे। कांग्रेस नेता और भाजपा पार्षद के बीच हुई तीखी बहस। तहसीलदार,नायब तहसीलदार पुलिस वल के साथ मौके पर पहुंचे। मामले की जांच की जा रही है।