सैदपुर: एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत अमृत सरोवर पर हुआ पौधरोपण, SDM ने किया पर्यावरण संरक्षण का आह्वान और बाँटे पौधे
सरकार के 'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान के क्रम में रविवार को सैदपुर क्षेत्र के सादीभादी गाँव स्थित अमृत सरोवर परिसर में व्यापक पौधरोपण अभियान चलाया गया। उपजिलाधिकारी ज्योति चौरसिया ने स्वयं पौधरोपण कर अभियान की शुरुआत की और उपस्थित लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाकर उनकी नियमित देखभाल करने का संकल्प लेने का आह्वान किया।