सुसनेर: सोयतकलां पुलिस ने थाने में बेहोश व्यक्ति को CPR देकर बचाने का प्रयास किया, बनी मानवता की मिसाल
सोयत थाने में पुलिस की मानवीय संवेदनशीलता का सराहनीय उदाहरण सामने आया है। आज मंगलवार सुबह 10 बजे सामने आए वीडियो के अनुसार नजमा अपने पति इस्माइल और बेटे के साथ मारपीट की शिकायत लेकर थाने पहुंची थीं। इसी दौरान इस्माइल अचानक बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़े। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए आरक्षक अमित शर्मा ने तत्काल CPR देना शुरू किया और उन्हें अस्पताल पहुंचाया।