प्रतापगढ़: बजरंग दल ने गांधी चौराहे पर प्रदर्शन किया, विभिन्न घटनाओं के खिलाफ जताया विरोध
प्रतापगढ़। विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के तत्वावधान में शुक्रवार शाम 6 बजे स्थानीय गांधी चौराहे पर विरोध प्रदर्शन आयोजित किया गया। प्रदर्शन में कार्यकर्ताओं ने देश में हो रही विभिन्न घटनाओं को लेकर नाराजगी जताई। विश्व हिंदू परिषद के प्रचार-प्रसार प्रमुख दीपक शाह ने बताया कि यह प्रदर्शन विहिप जिला मंत्री यशपाल सिंह सिसोदिया के निर्देशन एवं बजरंग दल जिला स