नेपाल के कंचनपुर जिले में रील बनाते समय एक लड़की के महाकाली नदी में गिरने की घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि लड़की नदी के किनारे वीडियो बना रही थी। इसी दौरान अचानक उसका पैर फिसल गया और वह नदी के तेज बहाव में जा गिरी।
घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर स्थानीय स्तर पर लड़की की तलाश शुरू की गई। नदी में बहाव तेज होने के कारण रेस्क्यू टीम को भी तलाश अभियान में मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।
फिलहाल लड़की का कोई सुराग नहीं मिल पाया है और उसकी तलाश लगातार जारी है। घटना के बाद इलाके में चिंता का माहौल है।
बताया जा रहा है कि सोशल मीडिया के लिए वीडियो और रील बनाने के दौरान यह हादसा हुआ। इस घटना ने एक बार फिर नदी और अन्य खतरनाक स्थानों पर वीडियो बनाते समय सावधानी बरतने की जरूरत को सामने ला दिया है।
#trending #viral #rajasthan #udaipur #india