हरिद्वार: हरकी पैड़ी के पास रामघाट बाजार में कूड़ा नहीं उठाने से नाराज व्यापारी, डीएम मयूर ने लिया संज्ञान और लगाई फटकार
हर की पैड़ी के पास मंगलवार को रामघाट बाजार में सफाई कर्मचारी नहीं पहुंचे और दोपहर तक दुकानों के बाहर ही कूड़ा कचरा पड़ा रहा। इसके बाद स्थानीय व्यापारियों ने प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। व्यापारियों के आक्रोश की सूचना मिलती ही जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने संज्ञान लिया और उनके निर्देश पर नगर निगम की टीम रामघाट बाजार पहुंची और साफ सफाई का कार्य शुरू किया गया