लालगंज: साधन सहकारी समिति लहंगपुर में खाद लेने के लिए किसानों की उमड़ी भीड़, एडीओ कोआपरेटिव व पुलिस की मौजूदगी में बांटी गई खाद
लालगंज क्षेत्र के पगार साधन सहकारी समिति लहंगपुर में किसानों की भारी भीड़ मंगलवार शाम 5: 30 बजे तक लगी रही। यह स्थिति बुवाई के महत्वपूर्ण समय में आई है। जब किसानों को खाद की अत्यधिक आवश्यकता है। वर्तमान समय में बुवाई का समय चल रहा है। इसी वजह से बड़ी संख्या में किसान खाद लेने के लिए समिति पर पहुंचे। एडीओ कोऑपरेटिव ने पुलिस की व्यवस्था कर खाद वितरित कराया।