चायल: आलमचंद गांव में बुखार का कहर, तीन दिन में मजदूर की दो बेटियों की मौत, गंदगी और नालियों की सफाई न होने से ग्रामीण परेशान
कौशांबी। चायल तहसील क्षेत्र के मूरतगंज ब्लॉक के आलमचंद गांव में बुखार का प्रकोप बढ़ने से ग्रामीणों में दहशत है। लगातार हो रही मौतों से गांव में मातम पसरा है। एक मजदूर की दो बेटियों की तीन दिन के भीतर मौत हो गई। वहीं, बसेड़ी गांव में भी एक बच्ची की जान चली गई। इन घटनाओं से ग्रामीणों में भय का माहौल है। बुधवार 2 बजे मिली जानकारी!